After Header-1

आप ने दी हिमाचल में दस्तक, केजरीवाल और भगवंत मान किया रोड शो

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी ‘आप’ ने हिमाचल में दस्तक दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हिमाचल में आज रोड शो किया। इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

आप ने आज हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार अभियान का आज आगाज भी कर दिया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक  केजरीवाल ने खुली जीप से लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आपने वर्षों तक कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी को आजमाया है, अब एक मौका आप को भी दो।

उन्होंने दोनों पार्टियों पर  भाई-भतीजावाद और प्रदेश को लूटने का आरोप लगाया और दावा किया कि राजनीति नहीं आती पर विकास करना आता है।

उन्होंने कहा कि उन्हें मौका मिला तो हिमाचल में भी ‘दिल्ली मॉडल’ लागू किया जाएगा। मान ने इस अवसर पर मंडीवासियों का हालचाल पूछते हुए उन्हें याद दिलाया कि वह यहां कई बार शिवरात्रि के अवसर पर अपना कार्यक्रम (स्टैंड अप कॉमेडियन के रूप में) करने आये हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.