पंतनगर से दिल्ली व अन्य शहरों के बीच शुरू होगी हवाई सेवा 

नैनीताल । पंतनगर से दिल्ली व अन्य शहरों के बीच हवाई सेवा शुरू करने जा रहा है। आगामी आठ अप्रैल से दिल्ली से पंतनगर के बीच एक नयी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। स्पाइसजेट इस सेवा को शुरू करेगा। पंतनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी को इस सेवा को शुरू करने की अनुमति मिल गयी है और स्पाइसजेट व अथॉरिटी के बीच इस सेवा को लेकर सभी प्रकार की औपचारिकतायें पूरी कर ली गयी हैं।

पंतनगर हवाई अड्डा के निदेशक राजीव पुनेठा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आगामी आठ अप्रैल से दिल्ली-पंतनगर के बीच स्पाइसजेट की एक और नियमित हवाई सेवा शुरू हो रही है। उन्होंने बताया कि इस हवाई सेवा को स्पाइसजेट की ओर से दिल्ली से अन्य महानगरों व शहरों को विस्तार देने की योजना है।

यह भी जानकारी मिली है कि स्पाइसजेट की ओर से इस सेवा के लिये आनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गयी है। गौरतलब है कि इससे पहले विगत 27 मार्च को इंडिगों की ओर से दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच नियमित हवाई सेवा की शुरूआत हुई थी। जानकारों का मानना है कि पंतनगर हवाई अड्डा से हवाई सेवा के विस्तार से उत्तराखंड के कुमाऊं में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.