अधिवक्ता से मांगी फिरौती, जान से मारने की दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस

नैनीताल । उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर में एक अधिवक्ता और उसके साथी से फिरौती मांगने का प्रकरण सामने आया है। फिरौती न मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी है। पुलिस जांच में जुट गयी है। व्हाट्सप्प कॉल के माध्यम से फिरौती मांगी गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार गदरपुर निवासी प्रशांत सिंह पेशे से अधिवक्ता हैं। वह सामिया लेक सिटी निवासी अपने साथी महफूज अहमद के साथ व्यापारिक गतिविधि भी करते हैं। पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा गया है कि शुक्रवार रात देर रात को वे दोनों सामिया लेक सिटी की तरफ जा रहे थे।

इसी बीच रास्ते में दो कार सवारों ने उनकी कार को टक्कर मारने का प्रयास किया। जब वे लोग सामिया लेक सिटी पहुंचे तो उनके मोबाइल पर व्हाटसएप कॉल आई। कॉलर ने उनसे 10 लाख की फिरौती मांगी। साथ ही रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

आज शनिवार को पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन के नेतृत्व में कांग्रेसी रुद्रपुर कोतवाली पहुंचे और उन्होंने कोतवाल विक्रम राठौर से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.