सीएम नीतीश को युवक ने मारा मुक्का वायरल हुआ वीडियो, देखें

बिहार। मुख्यमंत्री नीतीश को एक शख्स ने मुक्का मार दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। सीएम नीतीश कुमार बख्तियारपुर में शीलभद्र की प्रतिमा पर माल्यर्पण करने आये थे। इस दौरान एक युवक पीछे से सिक्योरिटी गार्ड के बीच से घुसता हुआ आया और उन्‍हें मुक्का मार दिया।जिसके बाद सीएम की सुरक्षा में लगे अधिकारियों ने युवक को दबोच लिया। आरोपी युवक का नाम शंकर उर्फ छोटू बताया जा रहा है। उसकी ज्वेलरी की दुकान है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक बिहार में शराबबंदी से खफा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.