पर्यटकों के लिए अच्छी खबर:- दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के लिए नियमित हवाई सेवा हुई शुरू

नैनीताल । उत्तराखंड की सैर पर आने वाले पर्यटकों व अन्य लोगों के लिए अच्छी खबर है। रविवार से दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच इंडिगो की नियमित हवाई सेवा शुरू हो गई।

यह हवाई सेवा सप्ताह में सातों दिन चलेगी। पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक राजीव पुनेठा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच हवाई सेवा आज से शुरू हो गई है।

इंडिगो कंपनी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। यह हवाई सेवा सप्ताह में सातों दिन संचालित की जाएगी। तय कार्यक्रम के अनुसार 72 सीटर विमान दिल्ली से 12.45 पर उड़कर 1.50 बजे पहले पंतनगर पहुंचेगा और इसके बाद पंतनगर से 2.10 बजे देहरादून के लिए उड़ान भरेगा। यह सेवा 3.00 बजे देहरादून पहुंचेगी।

इसी प्रकार विमान 3.20 बजे देहरादून से पंतनगर के लिए वापस लौटेगा और 4.25 बजे पंतनगर के दिल्ली के लिए रवाना हो जायेगा। जानकारों का मानना है कि इस सेवा के शुरू होने से प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही फिल्मी जगत के लोगों का भी रुझान भी उत्तराखंड की ओर होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.