After Header-1

पहाड़ी क्षेत्र में हादसे का शिकार हुआ चीन का विमान, 133 यात्री थे सवार

नई दिल्ली । चायना ईस्टर्न एयरलाइंस का एक विमान गुआंग्शी के पहाड़ी क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया। कुनमिंग से गुआंगझू जा रहे इस विमान में 133 यात्री सवार थे। चीनी आधिकारिक मीडिया के अनुसार, चीनी ईस्टर्न एयरलाइंस द्वारा संचालित बोइंग 737 कुनमिंग से ग्वांगझू के घरेलू मार्ग पर यात्रा करते समय गुआंग्शी प्रांत की एक पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
बचाव दल घटना स्थल की ओर जा रहे हैं, जिसमें आग लगी हुई है, लेकिन हताहतों की संख्या अज्ञात बनी हुई है। अभी कितने लोग मरे है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी हैं।सोशल मीडिया पर कथित वीडियो और तस्वीरें साझा की जा रही हैं, लेकिन चीनी राज्य मीडिया द्वारा यह पहली आधिकारिक पुष्टि है।फ्लाइट रीप्ले के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि विमान दो मिनट से भी कम समय में 30,000 फीट नीचे गिर गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.