After Header-1

चक्रवाती तूफान ‘असनी’ ने दी अंडमान निकोबार द्वीपसमूह पर दस्तक, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान ‘असनी’ ने अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में दस्तक दे दी। तटीय इलाकों में तेज हवाओं के बीच भारी बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में इसके और तेज होने की आशंका जताई है। स्थानीय प्रशासन युद्धस्तर पर आवश्यक इंतजाम करने में जुटा है। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है। एक से दूसरे द्वीप के बीच चलने वाले जहाजों को रोक दिया गया है।चेन्नई और विशाखापट्टनम के बीच शिपिंग सर्विस भी बंद कर दी गई है।
भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का जो क्षेत्र बना था, वह पूर्व और पूर्वोत्तर की ओर बढ़ गया है। सोमवार को ये चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।मौसम विभाग ने ट्विटर पर बताया कि अंडमान द्वीप समूह में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। निकोबार द्वीप समूह में भी कहीं-कहीं पर तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.