क्या हो सकती है सीएम और प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी की अदला बदली

देहरादून। सीएम की कुर्सी के बारे में तमाम तरह के कयासों के बीच एक अब एक दिलचस्प कयास शुरू हो गया है। कहा जा रहा है भाजपा अब तक के सभी कयासों को धता बताते हुए सीएम और प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी की अदला बदली कर सकती है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है।

ऐसे में भाजपा के सारे क्षेत्रीय व जातिगत समीकरण भी सध सकते हैं और किसी विधायक को अपनी सीट भी खाली नहीं करनी पड़ेगी। तर्क दिया जा रहा है कि मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जहां मूल रूप से कुमाऊं मंडल के पहाड़ी क्षेत्र के क्षत्रिय हैं वहीं मौजूदा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक गढ़वाल मंडल के मैदान के ब्राह्मण हैं। अगर दोनो की अदला बदली कर दी जाए। इस स्थिति में भाजपा नेतृत्व को क्षेत्रीय व जातीय समीकरण साधने के लिए ज्यादा माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.