बीएसएफ जवान ने अपने ही जनानों पर बरसा दी गोलियां, पांच की मौत

अमृतसर । अमृतसर में बीएसएफ के जवान ने अपने ही जनानों पर गोलिया बरसा दी। पांच की मौत हो गई है। एक जवान घायल है जिसे अमृतसर के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। एक बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि 144वीं बटालियन के सिपाही सुतप्पा ने किसी बात से नाराज होकर आज सुबह अपनी राइफल से गोलियां चला कर चार जवानों की हत्या कर दी।

घटना के बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी भी मौत हो गई। गोलियां चलने की आवाज सुनकर अन्य जवानों ने इधर-उधर भागना शुरू कर दिया।

अधिकारी ने अभी तक मृतकों की पहचान उजागर नहीं की है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के सुतप्पा से पिछले कुछ दिनों से लगातार ड्यूटी ली जा रही थी। इस बात से वह काफी परेशान हो गया था। शनिवार को उसकी बीएसएफ के एक बड़े अधिकारी से बहस भी हुई थी, लेकिन कोई राहत नहीं मिली।

रविवार की सुबह भी सुतप्पा ड्यूटी पर तैनात था। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस और बीएसएफ के आला अधिकारी मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शवों को कब्जे में लेने की तैयारी शुरू कर दी है। मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.