बालकृष्ण इंडस्ट्रीज ने सुपरस्टार रणवीर सिंह को बनाया ब्रांड एम्बेसेडर

रांची। भारतीय मल्टीनेशनल ग्रुप और ऑफ-हाइवे टायर मार्केट की कंपनी बालकृष्ण इंडस्ट्रीज लिमिटेड (बीकेटी) ने सुपरस्टार रणवीर सिंह को अपना ब्रांड एम्बेसेडर बनाया है।

इस संबंध में बालकृष्ण इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव पोद्दार ने कहा कि यूथ आइकाॅन रणवीर सिंह को अपने ब्रांड के साथ जोड़ने की घोषणा कर खुशी हो रही है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्टता के साथ खुद को कैटेगरी लीडर के रूप में स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि पूरा विश्वास है कि रणवीर बीकेटी की अनूठी पेशकश के बारे में जागरूकता फैलाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। आने वाले सालों के लिए उनके साथ सफल साझेदारी जारी रखने की उम्मीद करते हैं।
बीकेटी टायर्स के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में अपनी नई भूमिका के बारे में रणवीर सिंह कहते हैं, “मुझे बीकेटी टायर्स के उनके मूल वाक्य ‘ग्रोइंग टुगेदर’ का प्रतिनिधित्व करते हुए खुशी हो रही है।

ग्रोईंग टुगेदर में एक उज्ज्वल, बेहतर भविष्य के लिए विकसित होने एवं आगे बढ़ने के जोश को अपनाया गया है।
विदित हो कि विगत 35 वर्षों से बीकेटी ने कृषि, निर्माण और औद्योगिक के साथ-साथ अर्थमूविंग, पोर्ट और माइनिंग, एटीवी और बागवानी एप्लीकेशन जैसे विशेषज्ञ टायर वर्गों पर ध्यान केंद्रित किया है।

इसके द्वारा 3200 से अधिक उच्च-प्रदर्शन विशेषज्ञ टायरों की व्यापक उत्पाद श्रृंखला पेश की जाती है। बीकेटी भारत में पांच टायर उत्पादन स्थलों और यूरोप और उत्तरी अमेरिका में तीन व्यावसायिक इकाइयों के साथ मुंबई में मुख्यालय वाले ऑफ-हाईवे टायर उद्योग में एक विश्व-प्रसिद्ध कंपनी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.