After Header-1

प्रतिबंधित सामान की तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

नैनीताल। चंपावत पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर प्रतिबंधित सामान की तस्करी के साथ उत्तर प्रदेश के पीलीभीत की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों को अग्रिम कार्रवाई के लिये सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया है।

चंपावत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बनबसा के शारदा बैराज पुलिस की ओर से नेपाल से सटी सीमा पर चलाये जा रहे जांच अभियान के दौरान पीलीभीत के ललौलीखेड़ा निवासी प्रिया मिश्रा और रामवती पत्नी ओम प्रकाश को पकड़ा गया।

दोनों नेपाल से प्रतिबंधित कॉस्मैटिक एवं अन्य सामान की तस्करी कर ला रही थी। दोनों के पास से सामान के 2244 पैकेट पकड़े गये। उप निरीक्षक हेमंत कठैत ने बताया कि दोनों महिलाओं को सामान के साथ ही सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.