ब्रिटेन रक्षा मंत्रालय ने दी खुफिया जानकारी-कहा 5000 मारे गए रूसी सैनिक

नयी दिल्ली। ब्रिटेन रक्षा मंत्रालय ने खुफिया जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि पिछले पांच दिनों में रूस और यूक्रेन युद्ध में बड़ी तादाद में रूसी सैनिक हताहत हुए है।

रूस ने हालांकि हताहत सैनिकों की संख्या पर चुप्पी साधा रखी हैं। यूक्रेन ने कहा है कि युद्ध में अब तक 5,300 रूसी सैनिक मारे गए हैं। इस बीच रूसी रक्षा मंत्रालय ने स्वीकारा कि युद्ध के दौरान उनके कई रूसी सैनिक मारे गए और घायल भी हुए है, लेकिन उन्होंने वास्तिवक संख्या नहीं बताई।

पुतिन की सेना कीव के उत्तर में 30 किमी से अधिक की दूरी पर है। होस्टोमेल हवाई क्षेत्र की सुरक्षा करने वाले यूक्रेनी बलों ने रूसी सेना के आगे बढ़ने की गति पर अभी लगाम लगा रही है। चेर्नीव और खारकिव के आसपास भारी जंग जारी है, हालांकि अभी तक दोनों शहर यूक्रेन के नियंत्रण में हैं।

मंत्रालय ने कहा, सैन्य विफलताओं और कट्टर यूक्रेनी प्रतिरोध ने रूसी अग्रिम को निराश करना जारी रखा है। रूसी रूसी सशस्त्र बलों ने पहली बार माना है कि युद्ध में रूसी सैनिक हताहत हुए हैं।

यूक्रेन के गृह मंत्री ने कहा कि रूसी हमले में 352 यूक्रेनी नागरिकों की मौत हो चुकी है। इनमें 14 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा 116 बच्चों सहित 1684 लोग घायल हो गए हैं। यूक्रेन ने जारी बयान में रूसी हमलों में मारे गए यूक्रेनी सैनिकों को हताहतों की जानकारी नहीं दी गई है।

दूसरी ओर रूस ने दावा किया है कि उसकी सेना केवल यूक्रेनी सैनिकों को निशाना बना रही है और यूक्रेन के लोगों को उससे कोई खतरा नहीं है। यूक्रेन सेना प्रमुख ने रूसी सेना को हुए नुकसान के बारे में फेसबुक में बताया कि उनके मुताबिक 29 विमान, 29 हेलीकॉप्टर, 191 टैंक, 816 सैन्य वाहन, 74 केनन, एक मिसाइल सिस्टम, 60 फ्यूल टैंक, तीन यूएवी संचालक, दो शिप, पांच एंटी एयरक्राफ्ट वारफेयर सिस्टम मार गिराए हैं, जबकि 5300 रूसी सैनिक मारे गए हैं।

रूस ने आक्रामण की धार को कम किया है, लेकिन जमीनी लड़ाई में अभी तक वह सफल रहा है। अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन करते हुए, हमलावरों ने जाइटॉमिर और चेर्निहिव शहरों में आवासीय भवनों पर एक मिसाइल हमला किया।  यूक्रेन सेना प्रमुख ने कहा, रूसी हमलावरों द्वारा सैन्य अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करने के सभी प्रयास विफल हो गए हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ दुश्मन का मनोबल गिरा हुआ है और उसे भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। दुश्मन महसूस कर रहा है कि प्रचार और वास्तविकता दोनों अलग-अलग हैं। कब्जा करने वाले हमसे डर रहे हैं। यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध अभी भी जारी है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार को यूक्रेन पर रूस के आक्रमण पर एक आपातकालीन सत्र आयोजित करने के लिए 193 सदस्यीय महासभा के लिए मतदान किया है।

Leave a Reply