भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले निशंक

नयी दिल्ली/ देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने नई दिल्ली में मुलाकात की।

नड्डा और निशंक के बीच हुई मुलाकात में उत्तराखंड भाजपा में मचे बवंडर पर चर्चा हुई। भाजपा उम्मीदवारों ने पिछले कई दिनों से भितरघात को आरोप लगाएं हैं जिससे भाजपा हाईकमान भी अपने आप को असहज महसूस कर रहा है। उत्तराखंड भाजपा में मचे तूफान को रोकने के मकसद से दोनों नेताओं के बीच वार्ता हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.