अन्नाद्रमुक नेता जयकुमार गिरफ्तार, मारपीट का आरोप

चेन्नई । पुलिस ने अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के वरिष्ठ नेता एवं तमिनाडु के पूर्व मंत्री डी. जयकुमार कर गिरफ्तार कर लिया है। जयकुमार ने नगर निकाय चुनाव के दौरान द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के कार्यकर्ता से मारपीट करने का आरोप है। इस सिलसिले में पुलिस ने उन्हें शनिवार रात में गिरफ्तार किया।

पुलिस ने तीखी बहस और परिवार के सदस्यों के कड़े विरोध के बीच श्री जयकुमार को उनके आवास से गिरफ्तार किया और मध्यरात्रि मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  जयकुमार को द्रमुक कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने और शर्ट उतार कर मतदान के दौरान से सार्वजनिक रूप से परेड कराने का आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पूर्व मंत्री ने द्रमुक कार्यकर्ता एवं फर्जी मतदान करने के आरोपी नरेश को कमीज उतारने का निर्देश दे रहे हैं। इसके बाद अन्नाद्रमुक के सदस्य द्रमुक कार्यकर्ता नरेश के हाथ को कमीज से बांधते और सार्वजनिक रूप से उसकी परेड करवाते हैं।

द्रमुक कार्यकर्ता नरेश की शिकायत पर, टोंडियारपेट पुलिस ने जयकुमार और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की 10 धाराओं और अन्य अधिनियमों के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 147 (दंगा करने की सजा), 148 (सशस्त्र हथियार के साथ दंगा) 294 (बी) (सार्वजनिक रूप से अश्लील शब्द बोलना), 153 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना), 355 (गंभीर उकसावे के अलावा किसी अन्य व्यक्ति का अपमान करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल) और शहर पुलिस अधिनियम के अन्य प्रावधान के तहत मामले दर्ज किए गए है।

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने  जयकुमार की गिरफ्तारी की निंदा की और इसे राजनीति से प्रेरित बताया। अन्नाद्रमुक नेता ओ. पनीरसेल्वम और ई. के. पलानीस्वामी ने कहा कि फर्जी वोट डालने की कोशिश करने वाले द्रुमक कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय  जयकुमार को गिरफ्तार करने को सत्तारूढ़ द्रमुक द्वारा बदले की भावना से की गई कार्रवाई करार दिया है और इसकी कड़ी निंदा की है।

Leave a Reply