यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा-माफियाओं की जगह अब जेल में

सीतापुर । यूपी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार पर निशाना साधा। योगी ने कहा कि 2017 से पहले की सरकार में आतंकवादियों और माफियाओं के मुकदमे वापस लिये जाते थे जबकि पिछले पांच सालों में उनकी सरकार ने इन्ही आपराधिक तत्वों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने का काम किया है।

5 साल पहले यूपी में अराजकता का माहौल था

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल पहले उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल था। बिजली नहीं आती थी, गुंडागर्दी चरम सीमा पर थी।प्रदेश में दंगे होते थे,व्यापारी चैन से व्यापार नहीं कर सकते थे। बहू बेटियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल था।

ऐसी विषम परिस्थितियों में भाजपा ने सत्ता संभाली और अपने पांच सालों के कार्यकाल में माफियाओं और गुंडों को घुटनो के बल बैठा दिया।  उन्होने बताया कि बिजली अब बिना भेदभाव के गांव तक में आ रही है। व्यापारी अब चैन से व्यापार कर रहा है। बहू बेटियां सुरक्षित है। कोई मनचला परेशान नहीं कर सकता। डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेश सरकार ने युवाओं को पांच लाख सरकारी नौकरियां दी है।

कोरोना महामारी में बिना भेदभाव के निशुल्क वैक्सीन दी गई। प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को हर महीने दो बार राशन, साथ में नमक दाल और तेल दिया जा रहा है। योगी ने कहा कि माफियाओं की जगह अब जेल में है। उनकी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया गया है। प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बना है।

पिछली सरकारें माफियाओं के मुकदमे वापस लेती थी

युवाओं को रोजगार दिए जा रहे हैं। पिछली सरकारें आतंकवादियों माफियाओं के मुकदमे वापस लेती थी वहीं भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है। पिछली सरकारों में यह दंगा प्रदेश हो गया था, माफियाओं का बोलबाला था। भाजपा ही प्रदेश को स्वच्छ शासन और प्रशासन दे रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.