नक्सलियों का सीआरपीएफ पर हमला ,असिस्टेंट कमांडर शहीद

बीजापुर। नक्सलियों ने आज सीआरपीएफ पर हमला कर दिया। इस घटना में असिस्टेंट कमांडर शहीद हो गए, जबकि एक जवान घायल हो गए है। रोड सुरक्षा ड्यूटी में निकले केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 168 बटालियन ‘एफ’ कंपनी पर नक्सलियों ने हमला किया है। शहीद जवान का पार्थिव को हेलिकॉप्टर के माध्यम से गृहग्राम भेजा दिया गया।

पढ़े-सुप्रीम कोर्ट ने उत्तरप्रदेश सरकार को लगाई फटकार, नोटिस वापस लेने का निर्देश

ग्राम पुतकेल गांव के आगे डोंगल चिंता नामक नाला के पास अज्ञात माओवादियों द्वारा पुलिस दल के ऊपर गोलीबारी करना शुरू कर दी गयी। पुलिस दल द्वारा भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी शुरू की गयी। इस मुठभेड़ में असिस्टेंड कमांडेट शांति भूषण तिर्की शहीद हुए एवं सीआरपीएफ के एक जवान अप्पाराव घायल हो गए।

पढ़े-असम के मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में कहा-हिजाब विवाद कांग्रेस की देन

घायल जवान की  स्थिति को देखते हुए उसे हेलिकॉप्टर के माध्यम से जगदलपुर रेफर किया गया। घटना की जानकारी लगते ही घटनास्थल के लिए अतिरिक्त  रिइंफोर्समेंट बल भेज दिया गया था, इसके अलावा आसपास के इलाके  की सर्चिंग की जा रही है। वहीं, शहीद जवान का शव पीएम के लिए  मेकाज भेजा गया। घायल जवान को बेहतर उपचार के लिए शहर के एक  निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.