अब कपकोट में योगी के सहारे भाजपा

बागेश्वर । अब कपकोट में उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लाने की तैयारी कर रही भाजपा है।
सोमवार को भाजपा के बागेश्वर विधानसभा प्रत्याशी चंदन दास के पक्ष में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने व कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने का प्रयास किया ।

जिला महामंत्री डा. राजेंद्र परिहार ने इस रैली को सफल बताते हुए कहा कि रैली में कोविड नियमावली का पूर्ण ध्यान रखा गया। उन्होंने कहा कि नुमाइश में मानक के अनुसार भीड़ थी जबकि सोशल मीडिया के माध्यम से जनपद के आठ हजार से अधिक लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुना।

इसके लिए भाजपा ने मंडल व बूथ स्तर पर लाइव कार्यक्रम प्रसारित करने की व्यवस्था की।

इधर सूत्रों के अनुसार भाजपा प्रदेश महामंत्री अजेय के कार्यक्रम में कपकोट विधानसभा में योगी आदित्यनाथ की सभा कराने पर विचार हुआ है। जिसे भाजपा कांडा या कपकोट में कराने पर विचार कर रही है।

भाजपा का मानना है कि योगी आदित्यनाथ अपनी बेदाग व बेहतरीन कार्यप्रणाली के चलते मतदाताओं को रिझाने व रिचार्ज करने में सक्षम होंगे। इसके अलावा सीएम पुष्कर सिंह धामी व सांसद अजय टम्टा का रोड शो कराने की भी योजना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.