दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने उत्तराखंड के लिए पेश किया विजन

हरिद्वार। दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप सीएम प्रत्याशी कर्नल कोठियाल ने उत्तराखंड के लिए अपना विजन पेश किया।
आम आदमी पार्टी की प्रेस वार्ता में केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस के घेरते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने सत्ता में रहते हुए उत्तराखंड को पिछले 21 सालों मेें बर्बाद किया।

इनको दोबारा लाने से उत्तराखंड का भला नहीं हो सकता। उत्तराखंड की जनता ने इनको भलीभांति देख लिया है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बेहतर काम किया है।

बेहद कम समय में बहुत विकास के काम दिल्ली में हुए हैं। दिल्ली सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जो कहती है कि काम किया हो तो ही वोट देना। दिल्ली की जनता ने काम के आधार पर वोट दिया।

ये चुनाव ऐतिहासिक चुनाव है यदि आप की प्रदेश में सरकार बनती है तो हम भ्रष्टाचार खत्म करके दिखाएंगे।
केजरीवाल ने कहा कि उन्हें और कर्नल अजय कोठियाल को राजनीति नहीं आती। हमें काम करना आता है। हमारे पास साफ नीयत और ईमानदारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी के मुख्यमंत्री कर्नल अजय कोठियाल पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे।

उन्होंने घोषणापत्र के कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं और विजन पेश करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता भ्रष्टाचार खत्म करने की रहेगी। दिल्ली में उन्होंने भ्रष्टाचार खत्म करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि सरकार आने पर 300 यूनिट फ्री देंगे और 24 घंटे सुचारु बिजली की व्यवस्था रहेगी।

उन्होंने कहा कि उनका फोकस रोजगार पर रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या पलायन की है।
उन्होंने कहा प्राइवेट और सरकारी नौकरी में प्रदेश के युवाओं को प्राथमिकता देंगे। महिलाओं को सम्मान राशि के रूप में 1000 रुपये प्रत्येक परिवार में 18 वर्ष के ऊपर की आयु की महिला को देंगे। दिल्ली सरकार की शिक्षा क्रांति देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में विख्यात है और उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों का बुरा हाल है।

इसलिए आम आदमी पार्टी यहां आते ही यहां की शिक्षा व्यवस्था सुधारेगी। उन्होंने बताया शिक्षा मुफ्त करेंगे, अस्पताल की व्यवस्था बेहतर करेंगे। उत्तराखंड को हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनवाएंगे। भूतपूर्व सैनिकों को उत्तराखंड सरकार में नौकरी में आरक्षण दिया जाएगा , उत्तराखंड नवनिर्माण में इनका सहयोग लिया जाएगा।

शहीद सैनिकों के परिवार को सम्मान राशि के तौर पर एक करोड़ रुपये की धनराशि दी जाएगी। इसमें पैरामिलिट्री फोर्स, उत्तराखंड पुलिस भी जोड़ जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.