स्वर्गीय कपूर साहब के कार्यों को आगे बढ़ाने की जरूरत: त्रिवेंद्र सिंह रावत

कैंट विधान सभा क्षेत्र में भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने कैंट विधान सभा क्षेत्र में प्रचार अभियान को गति देने के लिए विधिवत चुनाव कार्यालय खोल दिया है। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कैंट विधान सभा क्षेत्र में प्रचंड जीत का भरोसा जताया।
 जीएमएस रोड में आयोजित कार्यक्रम मुख्यमंत्री धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा की मौजूदगी में पूजा-अर्चना के साथ चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
त्रिवेन्द्र सिंह ने कहा कि देहरादून के विकास में स्व. हरबंस कपूर का बहुत बड़ा योगदान रहा है। स्व. कपूर की कार्यशैली व उनके कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा ने सविता कपूर को प्रत्याशी बनाया है।
स्व. कपूर के लगातार आठ बार मिली जीत मे सविता कपूर का अहम योगदान रहा है। भाजपा प्रत्यशी सविता कपूर ने भरोसा जताया कि स्व. कपूर की तरह उन्हें भी जनता का सहयोग मिलता रहेगा। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सीता राम भट्ट, महामंत्री रतन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र थपलियाल, मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, उदय सिंह पुंडीर, विनोद पंवार, पार्षद संविदा गुरुंग, पार्षद योगेंद्र, पार्षद संजय सिंघल, पार्षद महेंद्र कौर, पार्षद रमेश काला पार्षद शुभम नेगी, पार्षद मीरा कठैत, पार्षद ओमेंद्र भाटी, पार्षद अर्चना पुंडीर, पार्षद रजनी देवी, पार्षद मीनाक्षी मौर्य, हरीश कोहली, विक्की खन्ना, संतोष कोठियाल, रंजीत सेमवाल, विजय गुप्ता, सुमन सिंह, गोविंद मोहन, आशीष शर्मा, अतुल बिष्ट समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply