धामी सरकार पर कांग्रेस ने लगाया विज्ञापन घोटाले का आरोप

देहरादून। धामी सरकार पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद कुमार ने विज्ञापन घोटाले का आरोप लगाया है। सुरेंद्र ने कहा कि जहां प्रदेश के श्रमजीवी पत्रकार राज्य सरकार से छोटे छोटे विज्ञापनों के लिए गुहार लगातें हो, वही एक अनजान पत्रिका, जिसका वजूद भी संदेहपरक हो, उसको सत्तर लाख से भी अधिक का विज्ञापन दिया जाना विज्ञापन घोटाला ही कहा जाएगा।

उन्होंने कहा कि बेहतर होता थोड़ा-थोड़ा धन राज्य के सभी कलम के सिपाहियों को बांटा जाता। उससे कई कलमवीरों का भला होता। उन्होंने कहा कि इस विज्ञापन घोटाले के तार भाजपा नेताओं से भी जुड़ें हैं। चुनाव से कुछ समय पूर्व इस तरह का सत्तर लाख से अधिक का विज्ञापन जारी होना कई सवाल पैदा कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.