जाने-माने कत्थक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का निधन

नयी दिल्ली। जाने-माने कत्थक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का रविवार देर रात को निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। महाराज लखनऊ के कालका-बिंदादीन घराने के प्रतिपादक थे।

कथक वादक पंडित बिरजू महाराज की पोती रागिनी महाराज ने बताया कि उनका पिछले एक महीने से इलाज चल रहा था। अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई और उनका निधन हो गया। पोते स्वरांश मिश्रा ने फ़ेसबुक पोस्ट के लिखा, बहुत ही गहरे दुख के साथ हमें बताना पड़ रहा है कि आज हमने अपने परिवार के सबसे प्रिय सदस्य पंडित बिरजू जी महाराज को खो दिया।17 जनवरी को उन्होंने अंतिम सांस ली. मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.