सरिता आर्य ने कहा- टिकट मिले तो भाजपा में जाने को तैयार

नैनीताल। एवं पूर्व विधायक व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सरिता आर्य ने स्वयं भाजपा में जाने की अपनी चर्चाओं को हवा दे दी है। सरिता आर्य ने शुक्रवार रात्रि भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी व पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के चुनाव लडऩे की चर्चाओं के बीच सरिता ने  कहा, यदि भाजपा उन्हें नैनीताल सीट से विधानसभा का टिकट देती है तो वह भाजपा में शामिल होंगी, अन्यथा नहीं।
अलबत्ता भाजपा नेताओं से मुलाकात करने से इंकार किया। उन्होंने दावा किया कि वह अपने एक रिश्तेदार से मिलने गई थीं। वहां से लौटने पर जब उन्हें मीडिया कर्मी मिले, तब उन्हें पता चला कि वहां भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी भी रुके थे। जोशी से उनकी कोई मुलाकात नहीं हुई।
इधर भाजपा से जुड़ सूत्र बता रहे हैं कि सरिता टिकट पर अड़ी हैं, जबकि भाजपा उन्हें बिना शर्त पार्टी में शामिल होने और भविष्य में सम्मानजनक पद देने को कह रही है। यह भी है कि सरिता कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अधिक बड़े समूह के साथ भाजपा में शामिल नहीं हो पा रही हैं, इसलिए भाजपा उन्हें टिकट देने पर जीत के प्रति सुनिश्चित नहीं है। उनके आने से भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं में रोष होने की भी संभावना है।
हालांकि उनकी पूर्व विधायक व महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते राजनीतिक प्रोफाइल को देखकर भाजपा उन्हें पार्टी में शामिल कराकर मनोवैज्ञानिक लाभ लेना भी चाहती है।

महिला मोर्चा से उठे विरोध के स्वर

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष दीपिका बिनवाल ने प्रेस को जारी लिखित बयान में कहा, ‘बाहर से आने वाले किसी भी पार्टी के महिला और पुरुष का पार्टी और महिला मोर्चा तहेदिल से स्वागत और अभिनंदन करती है परंतु यदि आगामी चुनाव में यदि पार्टी से बाहर के आए हुए किसी ‘महिला या पुरुष’ को टिकट दिया जाता है तो नैनीताल महिला मोर्चा इसका कड़ा विरोध करेगी।

Leave a Reply