सलमान खान को सांप ने काटा, अस्पताल से मिली छुट्टी 

मुंबई । सलमान खान को महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के पनवेल इलाके में  फार्महाउस पर शनिवार को तड़के सांप ने काट लिया। सूत्रों से रविवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक सलमान को तड़के तीन बजे पनवेल के कामोठे स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

अभिनेता को अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। बताया गया है कि सलमान अभी ठीक हैं। उन्हें जिस सांप ने काटा , वह विषैला नहीं था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.