After Header-1

खिलाड़ियों को लक्ष्मी ने किया सम्मानित

देहरादून। रामेश्वर प्रसाद मेमोरियल बैडमिंटन एशोसिएशन का प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी भाऊवाला में ओपन टूर्नामेंट संपन्न हुआ। शनिवार से इस टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। जिसका समापन 26 दिसम्बर को लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल द्वारा पुरस्कार तथा मेडल पहनाकर हुआ।

इस प्रतियोगिता में बालक तथा बालिका के अंडर 13,15 एवं 15 टू 19 और सीनियर वर्ग का मैच हुआ। जिसमें पूरे क्षेत्र से लगभग 150 प्रतिभागियों ने टूर्नामेंट में अपना खेल का प्रदर्शन किया । सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित कर लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
U 13 बॉय सिंगल में रुद्राक्ष जोशी तथाअथर्व के बीच फाइनल मैच खेला गया,जिसमे रुद्राक्ष जोशी ने बाजी मारी, इसी क्रम में u15 गर्ल्स सिंगल में आरुषि शर्मा ने इस u15 गर्ल्स सिंगल के खिताब को अपने नाम किया।

लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहा कि बैडमिंटन खेल विश्व भर में खेले जाने वाले कुछ लोकप्रिय खेलों में से एक है जिसको खेलने के लिए ज्यादा खिलाड़ियों और बड़े मैदान की आवश्यकता नहीं होती। कम से कम दो खिलाड़ी खेलकर इस खेल का आनन्द उठा सकते है । विश्व के कई देशो के साथ भारत में भी यह खेल बहुत लोकप्रिय है।
बैडमिंटन का खेल तेजी से लोकप्रिय हुआ है, मनोरंजन के साथ साथ यह खेल कई लोगों का प्रोफेशन बन चुका है.भारतीय बैडमिंटन के सितारे पी वी सिंधु, साइना नेहवाल,पुलेला गोपीचंद,प्रकाश पादुकोण जैसे कई शानदार खिलाड़ियो ने भारत में इस खेल के प्रति लोकप्रियता को और बढ़ाया है।
इस मौके पर रोहित कंडवाल,मोहित शाह,राकेश कुकरेती,अभय कुकरेती,हर्ष बहुगुणा,नवीन बिष्ठ,गणेश रतूड़ी,राकेश गौड़,आनंद प्रसाद गौड़,आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.