After Header-1

श्रीनगर : दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए

श्रीनगर। दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि शोपियां जिले में सुबह हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए, जबकि आज शाम अवंतीपोरा में हुई मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए।

उन्होंने बताया कि शोपियां के चौगाम इलाके में पहली मुठभेड़ उस समय शुरू हुई, जब आतंकवादियों की उपस्थिति की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों का संयुक्त दल घेराबंदी एवं तलाश अभियान चला रहा था।

पुलिस ने कहा, ‘‘ तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चलने के बाद उन्हें आत्मसमर्पण के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने आत्मसमर्पण से इनकार करते हुए संयुक्त खोज दल पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए।

मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान शोपियां में बांदीपोरा के सज्जाद अहमद चक और पुलवामा के राजा बासित याकूब के रूप में हुई है। बयान के अनुसार, पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर से जुड़े थे और वे कई आतंकवादी करतूतों में शामिल समूहों का हिस्सा थे।

इसके अलावा मारा गया आतंकवादी सज्जाद ने युवाओं को आतंकवादी गुटों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने और भर्ती करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, दो एके राइफल, चार एके मैगजीन और 32 कारतूस सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। दूसरी मुठभेड़ में दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए। हरदुमीर त्राल में सुरक्षा बलों की एक संयुक्त दल के घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू करने पर मुठभेड़ शुरू हुई।

पुलिस ने कहा, संयुक्त दल ने जैसे ही संदिग्ध स्थान की घेराबंदी की, वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.