After Header-1

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

श्रीनगर। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। यह मुठभेड़  जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में  हुआ। अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग के अरवानी के मुमन्हल इलाके में उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने आतंकवादियों की उपस्थिति की जानकारी मिलने के बाद घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया।

पुलिस ने कहा, जैसे ही सुरक्षा बलों की टीम एक जगह पर पहुंची, वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक की बुधवार शाम अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.