देश में बरपा सकता है ओमीक्रोन अपना कहर,दिल्ली-महाराष्ट्र में तेजी से फैल रहा है कोरोना

नई दिल्ली। देश में जनवरी-फरवरी में ओमीक्रोन के रूप में कहर बरपा सकता है। इस संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने 10 राज्यों में मल्टी डिसिप्लीनरी टीमों को तैनात करने का फैसला लिया है। इस कदम से वह कोरोना को रोकने का प्रयास कर रही। दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना का ओमिक्रोन वेरिएंट तेजी से फैल रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार जहां वैक्सीनेशन कम हुआ है उन राज्यों में ओमिक्रोन के मामले लगातार बढ़ रहे है। सेंट्रल टीमें तीन से पांच दिनों तक केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पंजाब रहेगी। भारत में ओमीक्रोन के मामले बढ़कर 415 हो चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.