After Header-1

ओमिक्रोन का बढ़ा प्रकोप, रात्रि कर्फ्यू लागू करने पर विचार

नई दिल्ली। ओमिक्रोन के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को रात्रि कर्फ्यू सहित अन्य पाबंदियों को लागू करने की सलाह दी है।

उल्लेखनीय है कि ओमिक्रोन का संक्रमण केरल से लेकर जम्मू कश्मीर सहित 14 राज्यों में दस्तक दे चुका है। देश में अब तक ओमिक्रोन के दो सौ से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं। अकेले दिल्ली में ओमिक्रोन के अब तक 54 मामले सामने आये हैं।

इसी के मद्देनजर मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को एक पत्र लिखकर ओमिक्रोन के प्रति आगाह करते हुए कुछ हिदायतें भी दी हैं। भूषण ने अपने पत्र में लिखा कि ओमिक्रोन डेल्टा वेरिएंट की तुलना में तीन गुना अधिक संक्रामक है।

स्वास्थ्य विभाग ने जिला स्तर पर सख्त व त्वरित रोकथाम कार्रवाई की करने के निर्णय लेने की सलाह दी है। पत्र में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से अपनी सीमा में आने से पहले ही संक्रमण रोकने के उपाय करने के लिए कहा गया है।

इसके साथ ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नाइट कर्फ्यू, भीड़ जुटने पर रोक, ऑफिस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जुड़ी पाबंदियों को अमल में लाने की सलाह दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.