भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष 20 से 21 तक उत्तराखंड के दौरे पर

देहरादून। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य आगामी 20 और 21 दिसम्बर को राज्य में प्रवास करेंगे। वह यहां रोड शो करेंगे। साथ ही, पदाधिकारियों की बैठक के अलावा, क्रिकेट खेलेंगे। यह जानकारी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने दी।

उन्होंने बताया कि 20 दिसम्बर सुबह 10 बजे तेजस्वी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुचेंगे। वहां से बीजापुर गेस्ट हाऊस तक उनका रोड शो होगा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर उनके स्वागत कार्यक्रम रखे गए है। पूरे रोड शो में भाजयुमो कार्यकर्ता दो हजार बाइको में रहेगें।

लटवाल ने बताया कि साढ़े तीन बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जिलो के अध्यक्ष, महामंत्री, सभी मंडलों के अध्यक्ष और जिलो और मंडलो के सोशल मीडिया प्रभारी की बैठक लेंगे। उसके बाद, शाम पांंच बजे भाजयुमो के प्रदेश के पदाधिकारी, संयोजक, सह संयोजक, विभाग संयोजक, सह संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की बैठक लेगें। उन्होंने बताया कि शाम छह बजकर 45 मिनट पर सूर्य मुख्यमंत्री आवास सभागार में आयोजित प्रबुद्ध युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओ से संवाद करगें।

उन्होंने ने बताया 21 दिसम्बर सुबह सात बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष  सूर्य टपकेश्वर महादेव के दर्शन करगें। इसके पश्चात, वह अभिमन्यु क्रिकेट अकैडमी में मुख्यमंत्री-11 और युवा मोर्चा-11 के बीच चल रहे मैच के खिलाड़ियों को सम्मानित करेगें और मैच में प्रतिभाग करगें।

उन्होंने बताया कि साढ़े 11 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष देहरादून में युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करगें और उसके पश्चात श्रीनगर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करेगें।

अपराह्न तीन बजे वह भानियावाला में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में भी भाग लेगें। इसी दिन शाम पांच बजे ऋषिकेश में गंगा आरती में भाग लेगें। इस अवसर पर, भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, उत्तराखंड प्रभारी तजेंद्र पाल  बग्गा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल, सह मीडिया प्रभारी नीरज पंत, सोशल मीडिया प्रभारी अमित नारंग उपस्थित थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम का संयोजक सिद्धार्थ अग्रवाल और सह संयोजक विपुल मेंदोली को बनाया गया है।

Leave a Reply