After Header-1

यूपीटीईटी पेपर लीक मामले में परीक्षा नियामक प्राधिकारी निलंबित

300×250 ADS-1

लखनऊ । यूपीटीईटी पेपर लीक मामले को लेकर बेहद गंभीर योगी सरकार ने मंगलवार को परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय उपाध्याय को निलंबित कर दिया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पेपर लीक मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गयी थी। इस मामले में प्रयागराज,लखनऊ,फिरोजाबाद,बस्ती समेत अन्य जिलों से आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी है।

300×600 ADS-2

सूत्रों ने बताया कि संजय उपाध्याय पर परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी थी। निलंबन के दौरान संजय उपाध्याय बेसिक शिक्षा निदेशक के कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे।

गौरतलब है कि रविवार को परीक्षा शुरू होने के बाद सरकार को पेपर लीक की भनक लगी जिसे पुख्ता करने के बाद आनन फानन में परीक्षा निरस्त करने का फैसला लिया गया। इस परीक्षा में 21 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेपर लीक मामले के अभियुक्तों पर रासुका के तहत कार्रवाई किये जाने की बात कही है।

योगी ने ऐलान किया है कि दोबारा परीक्षा में शामिल होने के लिये संबद्ध जिलों में जाने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बस यात्रा की मुफ्त सुविधा दी जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.