महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री देशमुख को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को कथित धन शोधन मामले में मुंबई की एक विशेष अदालत ने शनिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

प्रवर्तन निदेशालय ने देशमुख की नौ दिन की और हिरासत का अनुरोध किया लेकिन अदालत ने जांच एजेंसी की याचिका को खारिज कर दिया।

ईडी ने 12 घंटे की पूछताछ के बाद देशमुख को गिरफ्तार किया था। एक अदालत ने मंगलवार को उन्हें छह नवंबर तक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया था।

ईडी की हिरासत खत्म होने के बाद देशमुख को विशेष अदालत के सामने पेश किया गया। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा भ्रष्टाचार का आरोप लगाए जाने के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने मामला दर्ज किया था। इसी आधार पर बाद में देशमुख और अन्य के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया गया।

Leave a Reply