After Header-1

कांग्रेस ने पेट्रोल पम्पों पर धरना और प्रदर्शन किया

देहरादून। कांग्रेस ने आज सभी पेट्रोल पम्पों पर धरना और प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल ने  केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि वर्ष 2014 से लेकर जून 2021 तक मोदी सरकार ने देश की जनता की गाढ़ी कमाई के 85 लाख करोड़ से अधिक रूपये लूटने का काम किया है।

महंगाई में वृद्धि, जनता की कमर टूट चुकी है

उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना काल के पिछले 18 महीनों में पेट्रोल तथा डीजल के दामों में भारी इजाफा करने से महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हुई जिससे वैश्विक महामारी का दंश झेल रही जनता की कमर टूट चुकी है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में 75 प्रतिशत की कमी होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर आम आदमी की जेब पर डाका डाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल एवं डीजल के दाम पिछले 120 दिन से लगातार 35 पैसे प्रति दिन के हिसाब से बढ़ाये जा रहे हैं। वहीं अब राहत के नाम पर दो और पांच रूपये कम कर जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 34 से अधिक देशों में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम भारत से कम हैं। उन्होने कहा कि पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों को केन्द्र की भाजपा सरकार की संवेदनहीनता बताते हुए कहा कि अनाज, फल, सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं तथा पहले से मंहगाई से त्राहि-त्राहि कर रही जनता पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार की जा रही वृद्धि से त्रस्त हो चुकी है तथा अब मंहगाई बर्दास्त करने की स्थिति में नहीं है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.