After Header-1

आयकर विभाग ने की छापेमारी, 1.95 करोड़ की नकदी जब्त

नयी दिल्ली। आयकर विभाग द्वारा कई राज्यों में स्थित दो समूहों पर की गयी छापेमारी में 1.95 करोड़ रुपये की नकदी और 65 लाख मूल्य के आभूषण जब्त किये गये हैं। विभाग ने आज यहां बताया कि इस तलाशी और जब्ती अभियान की शुरूआत 12 अक्टूबर को की गयी थी।

पहला समूह डिजिटल मार्केंटिंग और अभियान प्रबंधन से जुड़ा है जिसमें बंगलुरू, सूरत, चंडीगढ़ और मोहाली में स्थित सात परिसरों में तलाशी अभियान चलाया गया है। पाए गए आपत्तिजनक साक्ष्यों से पता चलता है कि समूह एक एंट्री आपरेटर का उपयोग करके आवास प्रविष्टियां प्राप्­त करने से जुड़ा हुआ है।

एंट्री आपरेटर ने हवाला आपरेटरों के माध्­यम से समूह की नकदी और बेहिसाबी आय के हस्­तांतरण को सुगम बनाने की बात स्­वीकार की है। व्­यय को बढ़ा-चढ़ाकर तथा राजस्­व की कम सूचना दिए जाने का भी पता चला है। यह समूह बेहिसाबी नकदी भुगतान में संलिप्­त पाया गया है।

यह भी पाया गया है कि निदेशकों के व्­यक्तिगत खर्चों को बहीखातों में व्­यवसायिक व्­यय के रूप में दर्ज किया गया है। यह भी पाया गया है कि निदेशकों और उनके परिवारजनों द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले विलासितापूर्ण वाहनों की कर्मचारियों और एंट्री प्रदाता के नामों से खरीद की गई है।

जिस दूसरे समूह की तलाशी ली गई है, वह ठोस अपशिष्­ट प्रबंधन जिसमें ठोस अपशिष्­ट संग्रह, परिवहन, प्रसंस्­करण और निपटान सेवाएं शामिल हैं, से जुड़ा हुआ है और मुख्­य रूप से भारतीय नगरपालिकाओं को सेवाएं देता है।

तलाशी लेने के दौरान, विभिन्­न आपत्तिजनक दस्­तावेज, खुले कागज तथा डिजिटल साक्ष्­यों को जब्­त किया गया है। प्राप्­त साक्ष्­यों से पता चलता है कि यह समूह व्­यय तथा उप-संविदाओं के लिए नकली बिल की बुंकिग से जुड़ा हुआ है। एक प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, बुक किए गए ऐसे नकली व्­यय 70 करोड़ रुपए के बराबर के हैं।

तलाशी की कार्रवाई में लगभग सात करोड़ रुपए की संपत्ति में बेहिसाबी निवेश का पता चला है। इसके अतिरिक्­त, तलाशी की कार्रवाई में 1.95 करोड़ की बेहिसाबी नकदी तथा 65 लाख रुपए के आभूषण जब्­त किए गए हैं। दोनों समूहों की जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.