कार ने 20 लोगों को कुचला, चार लोगों की मौत, देखें वीडियो

छत्तीसगढ़ : जशपुर में दशहरे की झांकी के दौरान तेज रफ्तार कार ने 20 लोगों को कुचला दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने कार चालक समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गुस्‍साई भीड़ ने कार को आग के हवाले कर दिया।

कार सवार युवकों की पहचान बबलू विश्वकर्मा 21 साल और शिशुपाल साहू 26 साल के रूप में हुई है। दोनों मध्य प्रदेश के सिंगरौली का रहने वाला है। छत्तीसगढ़ से गुजर रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर लिया है। लोग लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस के कई आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। गुस्साए लोगों को शांत करने की कोशिश की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.