बोलीविया वायुसेना का विमान अमेजन वन में दुर्घटनाग्रस्त , छह मरे

ला पाज। वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। बोलीविया में अगुआ डयूल्स के अमेजन वन में क्षेत्र में यह हादसा हुआ ।

बोलिवियाई पुलिस के डिप्टी कमांडर कर्नल लुइस क्यूवास ने जानकारी देते हुए बताया कि रिबेरल्टा नगर से उड़ान भरने के महज सात मिनट बाद विमान एक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विमान में चालक दल के सदस्यों समेत स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय डेंगू-चिकनगुनिया कार्यक्रम के चार अधिकारी सवार थे। घटना में सभी की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य मंत्रालय में प्रचार, महामारी विज्ञान निगरानी और पारंपरिक चिकित्सा उप मंत्री मारिया रेनी कास्त्रो ने ट्विटर पर लिखा  हमें यह घोषणा करते हुए खेद है कि स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम को रिबेरल्टा से कोबीजा ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हमारे सहयोगी देश के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण मिशन राष्ट्रीय डेंगू-चिकनगुनिया कार्यक्रम को पूरा करने में लगे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.