स्पेशल टास्क फोर्स ने सचिन अवस्थी नामक ठग को किया गिरफ्तार

देहरादून : स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड ने सचिन अवस्थी नामक ठग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ठग एक फ़र्ज़ी स्टार लगी यूनिफार्म पहना और आई कार्ड बना कर देहरादून और आसपास के संवेदनशील इलाकों में नकली लेफ्टिनेंट  बन कर घूम रहा था।

गोपनीय स्थान पर पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वो आर्मी का लेफ्टिनेंट बनकर काफी लोगों को नौकरी का लेटर देकर ठगी करता था। फर्जी लेफ्टिनेंट का नाम सचिव अवस्थी बताया जा रहा है।

उसने पूछताछ में बताया कि वो फर्जी लेफ्टिनेंट बनकर और वर्दी पहनकर लोगों से नौकरे के नाम पर पैसा लेता था।

आरोपी सचिन अवस्थी के घर से सर्च में लैपटॉप में ऐसे दस्तावेज़ जो फ़र्ज़ी नौकरी देने से संबंधित प्राप्त हुए हैं। साथ ही आर्मी की यूनिफार्म,आई कार्ड आर्मी का, आदि उपकरण भी बरामद हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.