लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी ह्यूमैनिटी ने लगाए पेड़

सिलीगुड़ी : महालया के शुभ अवसर पर जैसे ही मां दुर्गा का आगाज होता है वैसे ही प्रकृति पूरी तरह से मां का स्वागत करने के लिए खिल उठती है ।

उसी के तहत पर्यावरण को बचाने की मुहिम में लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी ह्यूमुनिटी के द्वारा महालया के अवसर पर सिलीगुड़ी से थोड़ा बाहर की तरफ जा कर दूधिया नामक स्थान पर 100 से भी ज्यादा पेड़ लगाए।

सिलीगुड़ी लायंस क्लब ऑफ ह्यूमुनिटी की अध्यक्ष सीमा सेठिया ने बताया कि प्रकृति ही हमारी रक्षक है मां दुर्गा का आगमन हो रहा है आज इस के तहत हमने अपने क्लब की तरफ से 100 पेड़ लगाए हैं हमने दूर जंगल में जाकर इसलिए लगाए ताकि वह बेहतर तरीके से बड़े हो पाए।

इस पौधारोपण कार्यक्रम में इस क्लब की सेक्रेटरी राजीव सरकार वाइस प्रेसिडेंट संजय शाह सुनंदा सरकार तथा डॉ प्रशांत मौजूद थे। यह कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट 322f के तहत किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.