पुलिस ने चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। रूद्रपुर में पुलिस ने चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। ऊधमसिंह नगर पुलिस के अनुसार शनिवार रात को रूद्रपुर की कोतवाली पुलिस गश्त पर थी। इसी बीच ब्लॉक मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार दो युवक पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस टीम ने कुछ दूर पीछा कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से पुलिस को 750 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए तस्करों के नाम मूलरूप से अज्जूवाला, मिलक खानम, रामपुर और हाल ग्राम रायपुर निवासी अमरीक पुत्र जगदीश तथा टुकड़ी, पोस्ट लालपुर, नानकमत्ता निवासी सर्वजीत  पुत्र जगीर सिंह हैं। आरोपियों ने बताया कि वे बरामद चरस को नानकमत्ता से खरीदकर लाए हैं और रुद्रपुर में बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस नानकमत्ता निवासी व्यक्ति की धरपकड़ में जुट गयी है। पुलिस आरोपी को पकड़ कर तस्करी के तार जोड़ने में जुट गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.