शाहरुख खान का बेटा आर्यन समेत तीन लोगों को गिरफ्तार

आर्यन खान के जूते से ड्रग हुई थी बरामद

नई दिल्ली। क्रूज जहाज पर पार्टी मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आर्यन खान के साथ मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को गिरफ्तार किया गया है।
एनसीबी के सूत्रों ने आर्यन खान के नाम की पुष्टि की और कहा कि उसके जूतों से ड्रग बरामद किया है। आर्यन ने हालांकि इससे इनकार किया है कि वह पार्टी के लिए आए थे और कहा कि उन्हें फैशन शो के नाम पर आयोजकों ने मेहमान के रूप में बुलाया था। उन्होंने बताया कि आर्यन से अभी पूछताछ जारी है।

एनसीबी के अधिकारियों ने आज सुबह क्रूज के बोर्ड पर तीन लड़कियों को भी पकड़ा था। इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया और एक को घर जाने दिया गया। इसके अलावा छह अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक एनसीबी ने जहाज से एमडीएमए/एक्स्टसी, कोकीन, एमडी (मेफेड्रोन) और चरस सहित कई दवाएं बरामद की हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.