After Header-1

लखीमपुर खीरी : किसानों के प्रदर्शन में बवाल, 3 लोगों की मौत

किसानों को कुचलने की घटना राहुल गांधी ने कहा , इस बलिदान को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा

लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान जमकर बवाल हुआ। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गयी है और कई लोग घायल हो गए।सूत्रों ने बताया किबनवीरपुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रयाद मौर्य को एक कार्यक्रम में आना था जबकि किसान अपनी मांगों के समर्थन में काले झंडे दिखाने के लिये खड़े थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंदोलनरत किसानों को हटाने का प्रयास किया जिसे लेकर दोनो पक्षों में बवाल शुरू हो गया। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानो की भीड़ को कार से रौंदने की कोशिश की।

उन्होने बताया कि घटना में घायल दो किसानो के मारे जाने की सूचना है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है। उधर किसानो ने दो वाहनो को आग लगा दी। आरोप है कि किसानो को रौदने का प्रयास करने वालों में स्थानीय सांसद और गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का पुत्र आशीष उर्फ मोनू भी शामिल है। घटना के बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। घटनास्थल पर चेतावनी के बावजूद बड़ी तादाद में किसान डटे हुये हैं। मौके पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद है।

बेकार नहीं जाने देंगे किसानों का बलिदान: राहुल

लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने की घटना को अमानवीय बताते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि इस बलिदान को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। गांधी ने ट्वीट कर एक खबर पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुरखीरी में भाजपा नेता की कार ने किसानों को कुचला, किसानो ने कार में लगाई आग। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन पर हमला करते हुए ट्वीट किया ,  जो इस अमानवीय नरसंहार को देखकर भी चुप है, वो पहले ही मर चुका है। लेकिन हम इस बलिदान को बेकार नहीं होने देंगे- किसान सत्याग्रह जिंदाबाद।

Leave A Reply

Your email address will not be published.