After Header-1

पतंजलि योग पीठ की एक साध्वी ने छत से कूदकर की आत्महत्या

देहरादून। पतंजलि योग पीठ की वैदिक कन्या गुरुकुल में एक साध्वी ने छत से कूदकर आत्महत्या की। साध्वी मध्य प्रदेश की निवासी है और 2018 से यहां अध्यापन करा रही थी और खुद भी शिक्षा हासिल कर रही थी।

साध्वी वेदाग्या की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या करने से  वैदिक कन्या गुरुकुल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जानकारी ली। साध्वी ने आत्महत्या क्यों की है, अभी इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।घटना को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं पुलिस छानबीन में जुट गई है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि हर पहलू पर जांच की जा रही है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.