पीठसैंण में रक्षा मंत्री ने किया वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति का अनावरण

राजनाथ सिंह ने थपथपाई डॉ धन सिंह रावत की पीठ

  • कहा, डॉ धन सिंह रावत ने किये ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बड़े काम

पौड़ी गढ़वाल।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के पैतृक गांव पीठसैंण पहुंचे।वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर पीठसैंण में राजनाथ सिंह ने गढ़वाली को याद कर श्रद्धांजलि देते हुए उनकी मूर्ति का आवरण एवं स्मारक का लोकार्पण किया।

राजनाथ सिंह ने अपने सम्बोधन राज्य के विकास कार्यों की खूब तारीफ की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में किये गए कार्यों के लिए डॉ धन सिंह रावत की जमकर पीठ थपथपाई। राजनाथ सिंह के स्वागत के लिए हज़ारों की संख्या में लोग पीठसैंण पहुंचे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को एक सच्चा सैनिक और प्रखर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बताया। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राठ क्षेत्र के 4 ब्लॉकों के हजारों लोगों को देखकर रक्षा मंत्री गदगद नजर आए।

उन्होंने डॉ धन सिंह रावत के कार्यों की जमकर सराहना करते हुए कहा कि डॉ रावत ने ग्रामीण क्षेत्र में बड़े कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में किये गए कार्यों के लिए डॉ रावत बधाई के पत्र हैं। गौरतलब है सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत के नेतृत्व में 500000 लोगों को जिला सहकारी बैंकों के जरिये ब्याज मुक्त ऋण वितरित किया गया। जिससे राज्य में स्वरोजगार को बढ़ावा मिला। राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम योजनाएं चल रही है।

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं की रोज़मर्रा की आवश्यकता को महसूस करते हुए राठ क्षेत्र की 25 हजार महिलाओं को ”घस्यारी किट’ वितरित किया जा रहा है। यह किट राठ विकास अभिकरण के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को दी जा रही हैं। इसके लिए अभिकरण के पास 15000 महिलाओं के आवेदन आ गए हैं। थलीसैंण की ब्लाक प्रमुख श्रीमती मंजू रावत सहित 5 महिलाओं को देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने घस्यारी किट देकर इसकी शुरुआत की।

Leave a Reply