सृजन घोटाला मामले में विपिन कुमार को भेजा गया जेल 

पटना ।सृजन घोटाला मामले में विपिन कुमार जेल भेज दिया गया। सृजन घोटाले के मुख्य आरोपी विपिन कुमार ऊर्फ विपिन शर्मा को सोमवार की देर शाम को भागलपुर से गिरफ्तार कर मंगलवार को पटना स्थित पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया । विशेष न्यायाधीश सुनील दत्त मिश्रा ने उसे न्यायिक हिरासत में लेते हुए फुलवारी जेल भेज दिया ।

गौरतलब है कि जांच के दौरान ईडी को पता चला है कि सृजन महिला सहयोग समिति की प्रमुख स्व. मनोरमा देवी और उनके बेटे अमित कुमार एवं बहू रजनी प्रिया के साथ विपिन की बेहद निकटता थी ।

भागलपुर स्थित जीटीएम मॉल में चार दुकान विपिन के नाम और तीन पत्नी रूबी कुमारी के नाम पर है । इसके अलावा रूबी के नाम गाजियाबाद में आवासीय फ्लैट है । इन सब का भुगतान सृजन महिला विकास समिति के खाते से हुआ है । रूबी फिलहाल सृजन घोटाले के मामले में ही जेल में है। पिछले दिनों सीबीआई ने उसे गिरफ्तार किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.