After Header-1

अणुव्रत समिति सिलीगुड़ी की साइकिल रैली फारबिसगंज पहुंची

सिलीगुड़ी।अणुव्रत समिति सिलीगुड़ी के तत्वाधान में एक साइकिल रैली का आगाज किया गया। इस साइकिल रैली में स्वास्थ्य को लेकर और जमीन के लोगों से जुड़ने के लिए इसका आयोजन किया गया था ।

सिलीगुड़ी से महावीर सिरोही अजी का सभी संस्थाओं ने तिलक लगाकर सम्मानित किया। यह साइकिल रैली सिलीगुड़ी से फारबिसगंज का सफर शुरू किया था। यह साइकिल रैली सिलीगुड़ी से नक्सलवाड़ी बागडो़गरा छोटे-छोटे गांव से होते हुए नेपाल बॉर्डर पर पहुंची वहां एसएसबी सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा साइकिल रैली का भव्य स्वागत किया गया और महावीर सिरोहिया और उनकी टीम का उन्होंने माला व खाता पहनाकर स्वागत किया ।

अणुव्रत समिति ने भी जवानों को खाता पहनाया सभी जवानों को अनुरोध के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरणा दी।

जवानों ने भी आश्वासन दिया कि अपने आप को और लोगों को नशा मुक्त रखेंगे स्वस्थ जीवन शैली शुरू करने का सभी को सुझाव देते हुए जागरूक करेंगे। गांव के लोगों को सीमांत इलाके के लोगों को प्रचार प्रसार करते हुए यह रैली अपने गंतव्य स्थान फारबिसगंज पहुंच गई है।अणुव्रत का प्रचार प्रसार करते हुए यह साइकिल रैली 180 किलोमीटर का सफर सफर तय की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.