कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी ने थामा कांग्रेस का दामन 

नयी दिल्ली। कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी आज कांग्रेस का दामन थाम लिया।कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित समारोह के दौरान खुद राहुल गांधी भी मौजूद थे। वैसे जिग्नेश मेवानी ने कहा कि वह ‘कुछ तकनीकी कारणों’से फिलहाल कांग्रेस में विधिवत शामिल नहीं हो पा रहे हैं। समझा जाता है कि जिग्नेश के समक्ष यह तकनीकी उलझन निर्दलीय विधायक के रूप में उनकी सदस्यता को लेकर है।

कांग्रेस मुख्यालय में कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी पार्टी में शामिल हुए। दोनों का पार्टी का पटका डालकर स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा, यह बहुत ख़ुशी का पल है कि कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी जी हमारे बीच हैं। दोनों के कांग्रेस के में शामिल होने से पार्टी को देश में नई ऊर्जा मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.