रोहिणी कोर्ट परिसर में फायरिंग, गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की मौत

गोलीबारी में गोगी के अलावा तीन अन्य लोग भी मारे गए

नयी दिल्ली। रोहिणी कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की मौत हो गयी। मीडिया पोर्टल्स ने बताया कि गोलीबारी में गोगी के अलावा तीन अन्य लोग भी मारे गए हैं और कुछ घायल भी हुए हैं। शुरुआती जानकारी में कहा गया है कि उसके विरोधियों ने गोली मारी है।

पुलिस ने  दोनों हमलावरों को मार गिराया

दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा कि जब गैंगस्टर गोगी को कोर्ट में सुनवाई के लिए ले जाया गया तो दो अपराधियों ने उस पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावरों को मार गिराया। उनमें से एक हमलावर पर 50 हजार रुपये का इनाम था।बता दें कि इस घटना से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। गोलियों की आवाज के बीच अदालत में लोग इधर-उधर भागते नजर आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.