पंजाब के नए सीएम का फैसला आज,जाखड़ और सिद्धू का नाम चर्चा में

चंडीगढ़। पंजाब के नए सीएम का फैसला आज होने की उमीद है।सीएम के लिए सुनील जाखड़ और नवजोत सिंह सिद्धू का नाम भी चर्चाओं में है।कई नेताओं के नाम की कयासबाजी चलती रही। अब नए सीएम के लिए सभी की निगाहें कांग्रेस की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी पर टिक गई हैं।

सुनील जाखड़ को बेंगलुरु दौरे से शुक्रवार रात को ही वापस बुला लिया गया है। हालांकि वह विधायक नहीं हैं, लेकिन दोनों खेमों में तालमेल रखते हैं। प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। सुखजिंदर सिंह रंधावा नवजोत सिंह सिद्धू के खास माने जाते हैं और कैप्टन के खिलाफ आवाज उठाने वालों में सबसे मुखर थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.