बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू शाहरूख खान के साथ करेंगी काम, फिल्म की स्क्रिप्ट लॉक

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू शाहरूख खान के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। शाहरुख खान जल्द ही राजकुमार हिरानी की अपकंमिग फिल्म में नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में उनकी जोड़ी तापसी पन्नू के साथ नजर आएगी।

फिल्म की स्क्रिप्ट को लॉक कर दिया गया है और यह फिल्म मई 2022 तक फ्लोर पर आएगी। फिल्म की स्क्रिप्ट राजू हिरानी के साथ राइटर अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों ने लिखा है। फिल्म में पहली बार तापसी पन्नू और शाहरुख की जोड़ी साथ में दिखेगी।

बताया जा रहा है राजकुमार हिरानी की कॉमेडी- इमोशनल ड्रामा इस फिल्म में शाहरुख खान एक ऐसे ही पंजाबी शख्स का रोल करने वाले हैं, जो ‘डंकी फ्लाइट’ की मदद से कनाडा जाने की कोशिश में है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.