After Header-1

सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ समाप्त

श्रीनगर। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ समाप्त हो गई है। घटनास्थल से दो हथियार बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि ऐसा लगता है कि आतंकवादी अपने हथियार छोड़कर मौके से फरार हो गये। उन्होंने बताया कि इलाके से एक एके 47 राइफल और पिस्तौल बरामद की गयी है।

पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने घेराबंदी के इलाके और तलाश अभियान में भी विस्तार किया है। इससे पहले आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि श्रीनगर के बगवानपोरा नूरबाग में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और सीआरपीएफ ने एक संयुक्त घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।

जब सुरक्षा बल के जवान एक खास इलाके की ओर बढ़ रहे थे तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरु कर दी। सुरक्षा बलों की ओर से की गयी जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.