उत्तराखंड का नया राज्यपाल बने लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

देहरादून । उत्तराखंड का नया राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को बनाया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार शाम को नियुक्ति की है। बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद से पद खाली हो गया था । वहीं तमिलनाडु के राज्यपाल  बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है जबकि नागालैंड के  राज्यपाल आर एन रवि को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है। असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड का तेज प्रभार दिया गया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरमीत सिंह को राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.